रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र पुरोहित का इंदौर में निधन हो गया । आप 67 वर्ष के थे इसलिए काफी दिनों से आप बीमार चल रहे थे । मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि श्री पुरोहित विगत कई दिनों से अपने पुत्र के यहां स्वास्थ्य लाभ करवा रहे थे । श्री पुरोहित काफी निष्ठावान और समर्पित शिक्षक थे । उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक सा गया । सर्व श्री डॉ मुरलीधर चांदनी वाला, ओ.पी. मिश्रा, डॉ सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगड़े, नरेंद्र सिंह राठौड़, अनिल जोशी, दशरथ जोशी, शाम सुंदर भाटी, रमेश उपाध्याय, मदनलाल मेहरा, भारती उपाध्याय, आरती त्रिवेदी, रक्षा के कुमार, कविता सक्सेना, चंद्रकांत वाफगांवकर, रमेश परमार, अंजुम खान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।