ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले के ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा सक्रियता के साथ कार्य करते हुए मेडिकल दुकानों के निरीक्षण किए जा रहे हैं। उनके द्वारा 21 सितंबर को सैलाना के संजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी औषधि ट्रेड स्टाफ के साथ रखी पाई गई। संस्थान में साफ-सफाई अच्छी नहीं थी, साथ ही 9 औषधियों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। फर्म को कमियों के सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त आधार पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत फर्म को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाएगा एवं नियमानुसार लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जाएंगे।

Play sound