सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य चालू करने के लिए कांग्रेस ने दिया चेतावनी पत्र

रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने आज सुभाष नगर ओवरब्रिज के रुके हुए काम को पुन: शुरू करने के लिए कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक पत्र दिया। पत्र में मांग की गई शासन ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र से शीघ्र प्रारंभ करें । इस ओवर ब्रिज के कारण करीब 18 कॉलोनी के 20000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का जीवन नारकीय हो गया है। साथ ही चेतावनी दी गई तीन दिवस के भीतर यदि कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी! पत्र देने में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा श्रीमती यास्मीन शेरानी कमरुद्दीन कछवाया, क्षेत्रीय पार्षद फखरुद्दीन मंसूरी, रजनीकांत व्यास, शैलेंद्र सिंह अठाना आदि उपस्थित थे ।

Play sound