स्वच्छता पखवाड़े के तहत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकों ने किया सफाई का कार्य

रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर के वार्डो में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकों ने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा किट के साथ सफाई का कार्य कर एकत्रित हुए कचरे को थैलों में भरकर कचरा संग्रहण वाहनों में डाला साथ ही स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किये जाने हेतु स्वच्छता सम्बोधन सभा का भी वार्डो में आयोजन किया गया।
कलेक्टोरेट परिसर में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, पार्षद श्री परमानन्द योगी, श्री बलवंत भाटी, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह सहित नगारिकों ने हाथों में झाडू लेकर पुरे परिसर में सफाई का कार्य किया।
इसके अलावा स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्य योजनानुसार वार्डो में नागरिकों ने वार्ड पार्षद, झोन प्रभारी, वार्ड दरोगा आदि के साथ सफाई का कार्य रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने का संकल्प लिया।

Play sound