

रतलाम । द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233-जी-1 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन साधना सोडाणी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन वर्ष 2022-23 का दायित्व लायन एहतेशाम अंसारी को सौंपा एवं कार्यों का मूल्यांकन करने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रतलाम पहुंची।
लायंस हाल पर लायंस क्लब इंटरनेशनल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बेटियों का सम्मान पोषण मेला पोषण पर चित्रकला प्रतियोगिता, 25 बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेशन आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लॉयन डॉक्टर साधना सोडाणी कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, कार्यक्रम संयोजिका लायन एहतेशाम अंसारी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड़, झोन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता दवे, डिस्ट्रिक्ट से पधारे लायन एन. के. मेहता, लॉयन डॉ. सुलोचना शर्मा, डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लाइन यास्मीन शेरानी, लायन रवि बोथरा, लॉयन विक्रम सिसोदिया, लायन नीरज सिरोलिया, लायन संजय गुणावत, लायन गोपाल जोशी, लायन राजेश भार्गव एवं डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एहतेशाम अंसारी द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं अतिथियों का सम्मान अगवानी बेटियों द्वारा तैयार स्काउट बैंड बजाकर की गई । कार्यक्रम की शुरुआत लायन वाद के जनक मेल्विन जॉन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई एवं अतिथियों के साथ रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़, झोन चेयर पर्सन प्रेमलता दवे द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर एवं बेच लगाकर लायन यास्मीन शेरानी, लायन सुलोचना शर्मा, रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़, झोन चेयर पर्सन प्रेमलता दवे, चेयरपर्सन रवि बोथरा, नीरज सिरोलिया द्वारा किया गया।
ध्वज वंदना डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन अनीता झालीवाल द्वारा की गई । तत्पश्चात स्वागत डांस आयुषी पोरवाल द्वारा प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन मैं डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन एहतेशाम अंसारी द्वारा बेटियों के लिए स्वास्थ्य पोषण पर किए गए कार्यों का उल्लेख हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाने के प्रयास एवं आगे की कार्य योजना बताई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा द्वारा स्वागत भाषण देते हुए पोषण माह का महत्व एवं हमारे दैनिक जीवन में पौष्टिक भोजन की कितनी आवश्यकता है स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलने वाली खाद्य सामग्री को विविध प्रकार से हम किस तरह प्रयोग कर सकते हैं जानकारी दी।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर साधना सोडाणी ने अपने उद्बोधन में लायन वाद एवं महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से किए गए सुंदर आयोजन की प्रशंसा की एवं लायन वाद की जानकारी दी। महिला बाल विकास विभाग टीम द्वारा पोषण मेले में 51 रेसिपी तैयार की गई प्रशंसा की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में लायन एहतेशाम अंसारी के कार्यों की सराहना की एवं मल्टीपल सर्टिफिकेट एवं मैडल से अंसारी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा लायंस क्लब और महिला बाल विकास के इस आयोजन की प्रशंसा की एवं पौष्टिक भोजन के प्रति लोगों का रुझान बढ़े इस प्रकार के आयोजन संस्था एवं प्रशासन के तालमेल से करने की बात कही ।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा 14 ग्राम हीमोग्लोबिन स्तर वाली बालिकाओं को मिस हिमोग्लोबिन पट्टा पहनाकर उपहार देकर सम्मानित किया । पोषण पर चित्रकला बनाने वाली बालिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 बच्चों का एक साथ केक काटकर जन्मदिन लायन सदस्यों एवं अतिथियों के साथ मनाया एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लाइन अनीता झा लीवाल द्वारा उपहार भेंट किए। नन्हे मुन्नो के साथ बर्थडे गीत गाकर लायन सदस्य एवं अतिथियों ने बहुत आनंद लिया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए तत्पश्चात 51 प्रकार की व्यंजन वाली पोषण प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया एवं सू स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट हिम्मत राजपुरोहित, आलोक गांधी, राजेश दख, संदीप निगम, प्रदीप लोढ़ा, सीमा भारद्वाज, कनक मेहता, प्रेम पिरोदिया, प्रीति सोलंकी, मूवीना गौरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन सीमा बोथरा द्वारा किया गया एवं आभार लायन अर्चना अग्रवाल द्वारा माना गया ।