लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान


रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया जिसमें लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष एवं योग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) भरत बैरागी, मुख्यवक्ता प्रांत प्रकल्प प्रमुख पार्थ सारथी, अध्यक्षता लोकतंत्र सैनानी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र नाहर, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, समाजसेवी गोविंद काकानी, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, नवांकुर समिति सदस्य एड. सुनीता छाजेड़, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात जिला समन्वयक द्वारा रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा स्वागत उद्बोधन अतिथि परिचय दिया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत बैरागी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को समाज के कल्याण की सोच बताया उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन चरित्र ओजस्वी था राष्ट्र ही उनका परिवार था, उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है भारत को सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता पार्थसारथी ने दीनदयाल उपाध्याय जी को प्रखर चिंतक,युगदृष्टा तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला आज भारत देश एक सूत्र में पिरोया हुआ है अनेकता में एकता का मंत्र भारत की आत्मा में बसता है वहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की झलक है ।
गोविंद काकानी बताया कि दीनदयाल जी की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उसका कल्याण करने की सोच बताया, आज उसी सोच का परिणाम कि आज भारत की सरकार अंत्योदय पर बल दे रही है ।
अध्यक्षीय उदबोधन में लोकतंत्र सेनानी महेंद्र नाहर पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को राष्ट्र हितैषी विचार बताया, उन्होंने उपाध्याय जी से जुड़े अपने निजी संस्मरणों को कार्यक्रम में बताया कि बहुत ही सादगी और सरलता की मिसाल थे उनका व्यवहार देश प्रेम से ओतप्रोत था ।
व्याख्यानमाला में जिला संयोजक राजेश रांका ने पं. दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल ने दीनदयाल जी के संगठनात्मक कार्यो से आज देश और प्रदेश को योग्य प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मिले हैं, एडवोकेट सुनीता छाजेड़ ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर रतलाम शहर के लोकतंत्र सेनानियों का रुद्राक्ष की माला एवं दुपट्टा डाल कर अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन महावीर दास बैरागी ने किया एवं आभार विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने माना । कार्यक्रम में रतलाम नगर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी,नवांकुर समितियों एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य सीएमसीएलडीपी प्रोग्राम के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा परामर्शदाता उपस्थित थे ।