मेले में प्रतिदिन रात्री में आयोजित होंगे गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम
रतलाम 25 सितम्बर । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2022 तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ आज 26 सितम्बर सोमवार को मेला परिसर स्थित निगम रंगमंच पर सांय 7:00 बजे नगर विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल की अध्यक्षता, सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर, पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह जी लूनेरा, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, श्री पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद द्वय श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्री योगेश पापटवाल व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले व सांस्कृतिक मंच का स्वरूप भव्य होगा। प्रतिदिन निगम रंगमंच पर रात्रि में गरिमामयी साहित्यीक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी। मेले की गरीमा को ध्यान में रखकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया है।
श्री व्यास ने बताया कि निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत 26 सितम्बर सोमवार को सांय 07:00 बजे मेला शुभारंभ तथा शुभारंभ पश्चात् निगम रंगमंच पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य, 27 सितम्बर मंगलवार को मनीष तिवारी की भजन संध्या, 28 सितम्बर बुधवार को सुमीत सैनी (वाईस ऑफ इंडिया) की सिंगिंग नाईट, 29 सितम्बर गुरूवार को चिन्तन बॉटलीवाला की सिंगिंग नाईट, 30 सितम्बर शुक्रवार को डिम्पल शाह व ग्रुप की डांसिंग नाईट, 01 अक्टूबर शनिवार को एचपीपीओ बैण्ड (शिमला) कलर्स चैनल फैम का बैण्ड शो, 02 अक्टूबर रविवार को राजकुमार रेन्चो व साथी कलाकारों का लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा, 03 अक्टूबर सोमवार को तृप्ती शाक्या की भजन संध्या, 04 अक्टूबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 08 अक्टूबर बुधवार को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में आर्कषक आतिशबाजी, ब्रासो बैंड की धुन के साथ रावण एवं लंका दहन किया जायेगा साथ ही बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन किया जायेगा। 09 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्री योगेश पापटवाल एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं श्री कालिका माता नवरात्रि मेले मे प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।