
रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान के तहत दूसरे चरण के अंतर्गत आज रविवार को सोहनगढ़ की विशाल पहाड़ियों पर सैकड़ो युवा नेताओ ने पौधा रोपण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
अभियान की जानकारी देते हुए सह मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया कि आज रविवार को स्वतंत्रता के 75 वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जयंती के उपलक्ष्य पर प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 75 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, इसके तहत रतलाम जिले में आज दूसरे चरण के दौरान एक हजार से अधिक पौधे लगाए गये। जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया कि युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा द्वारा जावरा के समीप सोहनगढ़ की पहाड़ियों पर पौधा रोपण किया गया। पौधे विशेष रूप से हैदराबाद से मगाए गए थे। इस अवसर पर भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे युवा नेताओ द्वारा लगाये गये।
इस अवसर पर भारतीय युवा मोर्चा जिला प्रभारी शुभम यादव , जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार ,राहुल ओस्तवाल ,गौरव पटवा ,जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, राहुल उपमन्यु ,जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ,जिला मंत्री नानालाल शाह ,संजय जाट ,कोषा अध्यक्ष सौरभ पगारिया ,सोशल सह मीडया प्रभारी सिद्धार्ध मूणत ,रवि हेमावत ,जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत रजावत ,सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत एवं ऋषभ देवेन्द भरद्वाज ,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जादोन ,शुभम राठौर ,राहुल राका ,जयेश जाजोरिया ,आयुष पडियार ,राजेश बैरागी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।