1 अक्टूबर शनिवार से आसोज माह की ओलिजी तप आराधना का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा)। आसोज माह की ओलिजी तप आराधना का आयोजन दिनांक 1 अक्टूबर शनिवार से जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार पर आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन का संपूर्ण लाभ स्वर्गीय श्रीमती धापू बाई जेठमल जी रुनवाल की पुण्य स्मृति एवं श्रीमती मीना देवी महेंद्र कुमार जी रुनवाल के द्वितीय वर्षि तप आराधना के अनुमोदन रूनवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है। श्री राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट के सर्राफा प्रकाश कांठेड़ ने बताएं की पेडी ट्रस्ट के माध्यम से सकल श्वेतांबर समाज की ओली जी तप आराधना समाज के लाभार्थी  के सहयोग से निरंतर कराई जा रही है और इस वर्ष यह सामूहिक तप आराधना आयोजित किया जा रहा है।इस तप आराधना में वर्ण , उड़द , अष्ट कर्म ,अष्टापद , बीज स्थानक तप  ओलिजी  के तपस्वी भाग लेंगे । इस नव दिवसीय आयोजन में लगभग 140 तपस्वी भाग लेंगे।उक्त आयोजन की परोसदारी में समाज के लगभग 20 नवयुवक्त , महिला , बहु एवं बालिका मंडल के लगभग 200 सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। गत गत वर्ष से सभी आराधक तपस्वी के लिए पास व्यवस्था लागू की गई जो भी तपस्वी ओली जी करना चाहे वह श्री राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेडी पिपली बाजार से पास प्राप्त कर लेपेडी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुजानमल दसेड़ा एवं ट्रस्टी सर्राफ प्रकाश कांठेड़ ,श्री सुभाष टुकडिय़ा, श्री अशोक झामर, श्री वर्धमान रुनवाल, श्री भूपेंद्र रुनवाल ने तप आराधना में अधिक से अधिक की संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है ।

Play sound