हरसूद छनेरा में हिंदू महासभा के 3 पार्षद ने की विजय श्री हासिल
रतलाम/हरसूद । छनेरा अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हरसूद (छनेरा) इकाई नगर परिषद के चुनाव में 3 सीट पर विजय श्री हासिल कर 6 सीट पर दूसरे नम्बर पर रहकर सत्तारूढ़ बी जे पी को तीसरे नम्बर पर रखकर हिन्दू महासभा का परचम नगर परिषद में फहराया है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रिंट मीडिया और एलॉट्रॉनिक्स मीडिया यह लिख रही है कि हिन्दू महासभा बी जे पी का विकल्प बनकर उपर आ रही है। वार्ड क्रमांक 7 के श्री द्वारका प्रसाद प्रजापति ने लगभग 150 वोट से अपने प्रतिद्वंदी को हरा का जीत हासिल की है बाकी दो उम्मीदवारों ने भी अच्छी बढ़त लेकर अपनी जीत दर्ज कर हिन्दू महासभा का परचम नगर परिषद में फहराया दिया है। तीनो विजय प्राप्त पार्षदों को अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एव मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की ने बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की है।
साथ ही हरसूद नगर के सभी मतदाताओं का हिंदू महासभा ने ह्र्दयपूर्वक आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट हिन्दू महासभा के प्रत्याशियों को देकर विजयी बनाया है।
हरसूद छनेरा के जीते हुए पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 से रानी गोलू बिरासिया जी, वार्ड नंबर 5 से सपना दिनेश यादव जी और
वार्ड नंबर 7 से द्वारकाप्रसाद प्रजापति जी अखिल भारत हिन्दू महासभा से विजय हुए है
हिंदूहासभा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कहा सर्वप्रथम सभी विजय हुए पार्षद की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई। हिंदू महासभा की विजय के हकदार कार्यकर्ता है जो बधाई के पात्र है जिनकी मेहनत रंग लाई। शपत ग्रहण समारोह में सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी व प्रदेश कार्यकारणी की आमंत्रित किया जाएगा।
युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी ने जीते हुआ सभी को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अखिल भारत युवा हिंदू महासभा हरसूद और छनेरा की जनता का आभार व्यक्त करती है जिन्होंने हिंदू महासभा पर विश्वास जताया है वह हिंदू महासभा वहां की जनता के हक और विकास के लिए खरा उतरेगी।
युवा हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश आजाद ने कहा कि यह हिंदू महासभा की जीत है और साथ ही हिंदुत्व की जीत है।हरसूद छनेरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा जो जीत हुई है इसके लिए सभी सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं जल्दी ही मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हिंदू महासभा के ही पार्षद महापौर विधायक और सांसद बनेंगे ऐसे भी देश की जनता चाहती है एक एक पार्टी ऐसी हो एक पार्टी ऐसी हो जो सच में सबका साथ दे और हमारा देश हिंदू राष्ट्र बने।