अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल मारू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर नियुक्ति की

मंदसौर से मनीष मारू युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष, रतलाम से सौरभ बोथरा युवा शाखा राष्ट्रीय महामंत्री एवं जयंतीलाल डांगी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनित

निम्बाहेड़ा। जालना (महाराष्ट्र) के गुरु श्री गणेश तपोधाम में वर्षावास हेतु विराजित श्रमण संघीय उपाध्याय डॉ.श्री गौतम मुनिजी महाराज, मेवाड़ रत्न आगम ज्ञाता श्री वैभव मुनिजी महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद लेकर अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल मारू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है।
संगठन समिति के महामंत्री पद पर विरेन्द्र चौधरी (भीलवाड़ा), कोषाध्यक्ष जयंतीलाल डांगी (रतलाम), वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नवलखा, पूर्व विधायक (निम्बाहेड़ा), संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी(निम्बाहेड़ा) को नियुक्त किया है। इसी क्रम में संगठन समिति में महिला शाखा के अध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता जारोली (नीमच) व युवा शाखा के अध्यक्ष पद पर मनीष मारू (मन्दसौर) की घोषणा की है।
अध्यक्ष मारू ने युवा शाखा के अध्यक्ष की अनुशंसा से युवा संगठन के महामंत्री पद पर सौरभ बोथरा (रतलाम) व कोषाध्यक्ष पद पर अशोक झेलावत (मन्दसौर) के नाम की घोषणा की है।
इस अवसर पर अध्यक्ष मारू ने कहा कि कार्यकारिणी का शीघ्र ही पूर्ण विस्तार कर शेष पदो पर नियुक्तियां की जावेगी। उन्होंने बताया के देश भर में संगठन समिति का सदस्यता अभियान चलाकर गुरुभक्तो को सदस्य बनाने, श्रावक संघों को सुदृढ़ बनाने व सन्त/सतिया जी के लिए वेवावच्च व मेडिकल व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी।
उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की जावेगी। इस अवसर पर उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी महाराज ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए संगठन समिति की सुदृढता व सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौधरी, डॉ.योगेंद्र कोठारी, श्रीमती रोशन देवी मारू, मीनू सिंघवी, रंजना डांगी, कुसुम मारू, शेफाली झेलावत, अंजना कोठारी आदि उपस्थित रहे।