वाहियात टीवी सीरियल देखने से बचें

अशोक मेहता
(लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्) इंदौर

जब आप कोई टीवी सीरियल देखते हैं और यदि आपको सीरियल में गाली, गंदे सीन, सेक्स और पारिवारिक रिश्तो की धज्जियां उड़ाते हुए सीन दिखे तो तुरंत सीरियल देखना बंद कर दे। कपिल शर्मा कॉमेडी शो हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया में बहुत पॉपुलर हुआ लेकिन अब जो एपिसोड आ रहे हैं उसमें घटिया किस्म का हास्य बनाने के लिए रिश्तो की धज्जियां उड़ाई जा रही। हर बार हर किसी सुंदर लड़की के साथ फ्लर्ट करना युवा लोगों को भटकने के लिए प्रोत्साहित करने बराबर है। पत्नी साले ससुर और भी जितने रिश्ते हैं उन सब रिश्तो के किरदारों के साथ घटिया स्तर के संवाद यह कोई हास्य बनाने का विषय नहीं है। निम्नस्तरीय डायलॉग और आपस में बातचीत ऐसे घटीया सीरियल देखने से बचे। सेंसर बोर्ड ने भी ऐसे सीरीयल पर रोक लगाना चाहिए जो संस्कृति संस्कार और रिश्तो की हास्य के नाम पर धज्जियां उड़ा दे। कई सीरियल ऐसे हैं जिसमें घर गृहस्ती में आपसी प्रेम सहयोग और आदर ना दिखाते हुए परिवार मे कलह पैदा करने वाले किरदार की भरमार रहती है। ऐसे मे आदर्श और उत्कृष्ट मनोरंजन अब नहीं बचा। पहले के जमाने में सुहागरात के सिन दिखाने के लिए दो फूल आपस में टकराते थे या बरसात की दो बूंद गिरा दी जाती थी लेकिन आज के जमाने में बिस्तर पर नग्न लिपटे हुए एक दूसरे को चुंबन व आहे भरते हुए दिखाना, इतना निम्नस्तर कि परिवार के साथ देखना यानी परिवार को बिगाड़ना। ओटीटी और दूसरे चैनल पर भले ही छूट मिले पर यह देखने वालो के स्वर विवेक और बुद्धि पर निर्भर है कि घटिया सीरियल ना देखें।