वृद्धजन की सेवा ही सच्ची सेवा है- कलेक्टर

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में आज वीरया खेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम पर वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से पवित्र काम कुछ नहीं हो सकता इनकी सेवा ही सच्ची सेवा है । इनके दुख दर्द का साथी बनना ही है सच्ची मानवता है इस पर उन्होंने अपने जीवन का वृतांत सुनाया ।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि जब व्यक्ति अपने माता पिता को वृद्धाश्रम में भेजता है उससे दुखद घटना क्या हो सकती है। हमारा मन पसीज जाता है और इनका आशीर्वाद पाकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है। आज इनका आशीर्वाद लेकर हम धन्य हो रहे ।
जिला रेडक्रास के पूर्व चेयरमैन व रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र गादिया ने कहा की हम तो यह दुआ करते हैं कि वृद्ध आश्रम बंद हो जाए क्योंकि हमें वृद्ध आश्रम की जरूरत जब पड़ती है जब हमारे संस्कार संस्कृति को छोड़कर हम माता पिता की सेवा नहीं कर पाते उन्हें बोझ समझ कर वृद्ध आश्रम में भेज देते हैं । यह पवित्र मंदिर है । आज यहां कार्यक्रम कर हम इनका गुमान कर प्रफुल्लित है इस अवसर पर उन्होंने महापौर प्रहलाद पटेल व क्षेत्रीय पार्षदों से मांग की कि इस वृद्ध आश्रम में एक बगीचा व एक्सरसाइज के लिए एक छोटी जिम की स्थापना नगर निगम से की जाए । जिससे महापौर पटेल ने स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा की शीघ्र ही यह कार्य हो जाएगा ।
इस प्रसंग पर अपर कलेक्टर व सचिव रेड क्रॉस एम एल आर्य सामाजिक न्याय से उपसंचालक संध्या शर्मा व पार्षद निशा सोमानी ,अनीता वासवा ,विशाल शर्मा और विधायक प्रतिनिधि मनोहर पोरवाल मंचासीन थे ।
अतिथियों का स्वागत रेडक्रॉस की ओर से सुलोचना शर्मा, दीपक दुबे जावरा, चैयरमेन विरेन्द्र सिंह सिसोदिया ,राजेश राका, लायंस की ओर से वीणा छाजेड़, प्रथमा कौशिक, अर्चना अग्रवाल, भावना पुरोहित, वन्दना सोनी, इनरव्हील की ओर से शीला खंडेलवाल, अर्चना झालानी, संगीता देवड़ा ,रतलाम सेंट्रल की ओर से मुकेश शुक्ला ,अखिलेश गुप्ता, लोक राज सिंह लायन से गोपाल जोशी, रामदास पब्लिक स्कूल से संध्या उपाध्याय व बच्चों ने कुलदीप सिंह व पवन सोमानी ,अनिल वसावा ने किया ।
कार्यक्रम में माहौल जब भावनात्मक हो गया मोदी ने 100 वर्ष की महिलाओं को सम्मान करते हुए उनके पैर पकड़ लिए वह आशीर्वाद नीचे बैठ कर आशीर्वाद लिया बाद में सभी वृद्धजनों का साल श्रीफल माला से अतिथि उपस्थित जनों द्वारा सम्मान किया गयाl रामदास पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई । लायंस क्लब रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल इनरव्हील क्लब आदि संस्थाओं ने अपनी ओर से भी कुछ सामग्री भेंट कर सम्मान किया साथ ही जिलाधीश महोदय ने एसडीएम गा दिया के साथ साथ पूरे प्रदर्शन का निरीक्षण किया और गाजिया ने कई कमियों पर उनका ध्यान आकर्षित किया इस पर जिलाधीश महोदय ने स्कोर दुरुस्त करने हेतु व सुविधाओं का विस्तार करने हेतु एलिवेशन आदि बनाने हेतु डीपीआर बनाने का एसडीएम महोदय को कहl यह सुनकर सभी वृद्ध जनों ने उनका आभार माना ।