नवरात्रि के छठ के अवसर पर आनंद कॉलोनी स्थित नवीन कन्या शाला में लगभग 400 कन्याओं का हुआ कन्या पूजन व भोज

रतलाम। नवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल कन्या भोज का आयोजन नवरात्रि के पावन पर्व पर हमारी सनातन परंपरा के अनुसार कन्या भोज का विशेष महत्व बताया गया है। आज नवरात्रि के छठ के उपलक्ष्य में आनंद कॉलोनी स्थित नवीन कन्या शाला में लगभग 400 कन्याओं को मीठा भोजन वाघेला गो सेवा जीव दया समिति वॉइस से जुड़े नगर के 10000 परिवारों के व नगर की प्रमुख महिला मंडलों द्वारा कराये गये जिन कन्याओं के नवरात्रि के उपवास थे उन्हें फरियाली भोजन कराया गया ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला व बाबूलाल जी सिसोदिया ने बताया कि आज के इस विशाल कन्या भोज के मुख्य अतिथि नगर निगम रतलाम की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा व पार्षद श्रीमती देव श्री मयूर पुरोहित थे ।मुख्य अतिथियों के स्कूल पर पधारने पर नवीन कन्या शाला की कन्याओं के द्वारा तैयार किया गया बैंड की मधुर ध्वनि से अतिथियों का स्वागत किया गया ।उसके पश्चात अतिथियों का फूल माला से स्वागत गौ सेवा ग्रुप के प्रमुख अखिल भारतीय राजपूत समाज सेवा के जिला अध्यक्ष दिनेश वाघेला व नवीन कन्या शाला के प्रिंसिपल श्रीमती ममता अग्रवाल ,श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती आशा भट्ट, श्रीमती कोकिला ओझा, द्वारा स्वागत किया गया। उसके पश्चात अतिथियों द्वारा स्कूल की सभी कन्याओं की पूजा अर्चना कर दक्षिणा में बॉल पेन अतिथि द्वारा सभी कन्याओं को दिया गया ।आज के आयोजन में मुख्य रूप से हमारे सहयोगी श्री महावीर सिंह जी शक्तावत, गोपाल कृष्ण मेहता, गोविंद सिंह शेखावत ,कैलाश सोमानी, हरीश पाहुजा, रामबाबू यादव ,राजकुमार पंजाबी, सुभाष चौहान, सचिन देवड़ा, मंगल सुराणा, राहुल वाघेला, अनीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, श्रीमती महिमा मकवाना, श्रीमती इंदू पाठक, रेखा शर्मा, विशाल वर्मा, सतीश राठौड़ मुख्य सहयोगी रहे। यह जानकारी वाघेला गौ समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला ने दी।