नवरात्रि के पावन पर्व पर मां पद्मावती मंदिर पर नवदुर्गा समिति द्वारा गरबा खेलते हुए की बालिकाओं ने माता की आराधना

रतलाम।नवरात्रि के पावन पर्व पर मां पद्मावती माता मंदिर नव दुर्गा उत्सव समिति चार बत्ती चौराहा प्रांगण जवाहर नगर पर नवरात्रि के पांचवे दिन रंगारंग गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है इसमें बालिकाएं सायं 8:30 बजे से 12:00 बजे तक माता की आराधना गरबा खेल कर करती है तत्पश्चात आरती संपन्न की जाती है। सर्वप्रथम माता जी की आरती मुख्य अतिथि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाज सेविका श्रीमती प्रेमलता जी दवे, समाजसेवी संजीत मेहता, हितेश सुराणा, जगदीश लाल जी, संदीप चोरड़िया एवं राकेश पोरवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जवाहर व्यामशाला के वरिष्ठ श्री भगवती लाल जी शर्मा द्वारा माता जी की आरती की। इस अवसर पर सैकड़ों बालिकाओं ने गरबा रास में भाग लिया । अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति के एवं गरबा आयोजक राजीव रावत गरबा समिति के अध्यक्ष बंटी मरमट, ईश्वर बाबा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा रावत व समस्त महिला मंडल व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने किया व आभार ईश्वर बाबा ने माना तत्पश्चात बालिकाओं का गरबा रास प्रारंभ हुआ।