अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया

रतलाम । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ जहां कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा शतायु मतदाताओं का शाल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र से सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती गंगाबाई, 108 वर्षीय श्री नागुलाल, 103 वर्षीय श्रीमती गीताबाई का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम श्री एम.एल. आर्य, एसडीएम श्री संजीव पांडे, तहसीलदार श्री अनीता चौकोटिया, सुपरवाइजर श्री सुरेश पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकने वाले शतायु मतदाताओं का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लाइव प्रसारण से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का उद्बोधन देखा व सुना गया।