महापौर श्री पटेल ने नालियों से अतिक्रमण हटवाकर करवाई सफाई

रतलाम । शहर की सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ ही वार्डो की नालियों की भी विषेश सफाई करवाये जाने हेतु स्वच्छता रथ वार्ड क्रमांक 49 पंहूचा जहां महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने स्वंय उपस्थित रहकर नालियों से अतिक्रमण हटवाकर नालियों की विशेष सफाई करवाई।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल स्वच्छता के संकल्प को पुरा करने हेतु स्वच्छता रथ व स्वास्थ्य विभाग अमले के साथ वार्ड क्रमांक 49 पंहूचे जहां नालियां फर्शी से ढंकी पाये जाने पर लोक निर्माण विभाग के अमले को मौके पर बुलवाकर अतिक्रण हटवाकर नालियों की विशेष सफाई करवाई। नालियों की सफाई के दौरान कांच व प्लास्टिक की बॉटल व पॉलीथीन निकलने पर नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरो एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में व नालियों में ना डालें इस हेतु वे कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखें व एकत्रित कचरे को निगम द्वारा संचालित कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें।
उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान है इसलिये स्वंय भी गंदगी ना करें व दूसरों को भी गंदगी ना करने दें, गंदगी करने वालो पर नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर उन्होने रतलाम शहर को स्वच्छ बनाने हेतु नागरिकों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद एवं यातायात एवं परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित नगर निगम का स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग का अमला मौजूद था।