भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा

श्री बाफना को जिला सह संयोजक मनोनित होने पर मंडी व्यापारियों में हर्ष व्याप्त

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री रजनीश गोयल ने प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल के निर्देश पर प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारीयों की नियुक्ति की है।
यह नियुक्तियां सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, श्री सुधीर गुप्ता, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री चेतन्य काश्यप , डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, श्री दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा की सहमति से की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी प्रकोष्ठ मे विनोद मूणत, प्रवीण गुप्ता, संजय दलाल, निलेश बाफना, कुन्दन (सोनू) चौहान, शिखर धारीवाल जावरा, महेश भंसाली नामली़, विवेक सकलेचा बड़ावदा को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। सुनील पोरवाल मीडिया प्रभारी एवं नरेन्द्र गेलड़ा सैलाना, जयंतीलाल डांगी को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।