शहर कांग्रेस ने किया गांधी चौपाल का आयोजन

रतलाम । 2 अक्टूबर को शांति एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिन के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौपाल का आयोजन किया गया! नगर निगम चौराहे पर गांधी उद्यान में दोनों महान नेताओं की जयंती उनके द्वारा स्थापित आदर्श एवं नैतिक मूल्यों को स्मरण करते हुए मनाई गई। गांधी चौपाल में माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इसके पश्चात वंदे मातरम एवं भजन कार्यक्रम राम धुन गायन किया गया! इस अवसर पर वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां एवं महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों पर पर निकल रही राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में चर्चा की! कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया वरिष्ठ कांग्रेस जनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया!
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत , कमरुद्दीन कछवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, हितेश पेमाल, विशाल डांगी, डॉक्टर मुस्तफा, जोयब आरिफ, पार्षद नासिर कुरेशी, फखरुद्दीन मंसूरी, सलीम बागवान,श्रीमती आशा रावत, मीनाक्षी सेन ,भावना हितेश पेमाल ,मनीषा व्यास, नीलोफर खान, कविता महावर, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी ,जगदीश अकोदिया, चंद्र प्रकाश पुरोहित सहित विकास छाजेड़ ,सोनू व्यास, नर सिंह राठौर, सुरेश राठौड़, शांतिलाल छपरी, सुनील महावर, हेमंत अजमेरा, मुकेश सोलंकी, संजय खंडकर ,मोहम्मद टीनू मैन, राजकुमार गुर्जर ,हिना शेख, मीना जाट ,ताज मंसूरी, रोहित मीणा, जितेंद्र मिर्ची, जितेंद्र हाड़ा ,राजेश प्रजापत किशन दा भागी नामा, इक्का बेलूत, वीरपाल सिंह, अनिल नांदेचा ,शाकिर खान, अभिजीत सुराणा ,असलम ताबिश, युसूफ शाह, जितेन सिंह सिसोदिया ,उपेंद्र पाटोदिया ,राजकुमार लाला, साजिद खान, मनोज खोईवाल, कैलाश सोलंकी ,हरविंदर सिंह नांद्रा, विजय पंड्या लाला हेमंत नेका राहुल राठौड़ प्रवीण उमावा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन श्याम सुंदर जी राठौड़ ,शांतिलाल जी मालवीय, रमेश राठौड़ जी, सतीश पुरोहित, फारूक अहमद कादरी एवं विजय उपाध्याय का सम्मान पुष्प मालाओं से किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया आभार प्रदर्शन श्रीमती मीनाक्षी सेन ने किया।