जय श्री कृष्ण क्लब बाजना बस स्टैंड द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया

रतलाम । जय श्री कृष्ण क्लब बाजना बस स्टैंड द्वारा महाआरती का आयोजन एवं प्रतियोगिता रखी गई थी । मुख्य अतिथि_दिनदयाल नगर थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ,समाज सेवी प्रकाश सांवरिया , आलोक जैन ने माता जी की पूजन आराधना कर आरती की बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं माताएं इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं । आयोजक कर्ता अनिल रौतेला मित्र मंडल, संरक्षक ,शांतु भाई गवली ने बताया कि इस अवसर पर बाजना बस स्टैंड के जय श्री कृष्ण क्लब में बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं माताएं उपस्थित थी ।