सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए सभी समाज के 90 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का सम्मान कलेक्टर एवं अध्यक्ष अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम के अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एडीएम बृजेंद्र रावत रेडक्रॉस प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष रावल एल्डरमैन हेमंत राहोरी रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया सामाजिक न्याय की उपसंचालक संध्या शर्मा मनचासी थे । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। स्वागत उद्बोधन रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया द्वारा दिया गया।
अतिथि उद्बोधन मनीष रावल एडीएम बृजेंद्र रावत आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा दिया गया अतिथि द्वारा उदभोदन में कहा गया कि रेडक्रॉस एवं सामाजिक न्याय विभाग दोनों ही मानवता के लिए कार्य करते हैं विगत कई वर्षों से सतत समाज के बीच में कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित किया वृद्धजन दिवस पर वृद्धि जनों का स्वागत कर भारत की संस्कृति को पुनः रतलाम की माटी पर दर्शाया गया इसके लिए आप सभी साधुवाद के पात्र हैं।
वृद्धजनों में 80 से अधिक वृद्धि जनों का स्वागत किया गया जिसमें वृद्ध आश्रम के 16 वृद्ध जन एवं अन्य समाज जनों में से वृद्ध जन पधारे और सामाजिक समरसता का भाव दिखा अतिथियों का स्वागत रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन सुशील मुनत कोषाध्यक्ष संजय लूनिया कार्यक्रम संयोजक हेमंत मूनत सुलोचना शर्मा एवं संचालक मंडल के अशोक जैन लाला दिनेश बरमेचा सुनील पारीख कुलदीप सोलंकी निलेश पोरवाल ने किया एवं वृद्ध जनों का शॉल माला अभिनंदन पत्र देकर अभिनंदन मंचासीन अतिथि एवं रेड क्रॉस के संचालक मंडल द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ बजरंग पुरोहित, कन्हैयालाल मौर्या, पवन सोमानी, राजेंद्र पाटीदार, समाजसेवी माधव काकानी, गोपाल जोशी, रामचंद्र शर्मा, शांतिलाल भटेवरा, मोतीलाल सुराणा, सुशील जैन, कांग्रेस के वरिष्ठ फतेह लाल कोठारी एवं अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाजm ब्राह्मण समाज, सनातन समाज, बोहरा समाज, सिंधी समाज कई समाज जन के प्रतिनिधि व रोटरी इनरवहील लायंस जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी में उपस्थित थे जिन्होंने भी वृद्धजन का अभिनंदन किया और उन्हें प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भेट किये।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद नरेंद्र मोदी मंच एवं अन्य संस्थाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई साथ ही नशा मुक्ति रैली का शुभारंभ भी किया गया कार्यक्रम का संचालन सुनील पारीक ने किया राष्ट्रगान सुलोचना शर्मा ने किया आभार अशोक जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *