लायन सदस्य अपनी गतिविधियों से लोगों का दिल जीते

लायंस क्लब नासिक की रीजन एवं झोन यात्रा संपन्न

रतलाम । लायन सदस्य अपने सेवा कार्यों और गतिविधियों से समाज के लोगों का दिल जीतने की कोशिश करें तभी हम अपने उद्देश्य में सफल हो पाएंगे और देश से गरीबी और बदहाली दूर हो पाएगी।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित रीजन झोन चेयर पर्सन सद्भावना यात्रा में पधारी रीजन चेयरपर्सन ला यास्मीन शेरानी ने व्यक्त किये । आपने कहा कि हम लायन वाद के माध्यम से समाज के सबसे पिछले व्यक्ति को आगे लाने के लिए जुटे हुए हैं उसके लिए हर संभव प्रयास हमारी गतिविधियों के माध्यम से करते रहेंगे आपने रतलाम के सभी लायंस क्लबो को संयुक्त गतिविधि करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से चलने वाले सेवा सप्ताह में सभी क्लब बेहतर से बेहतर सेवा गतिविधियां आयोजित करें।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि लायंस क्लब के सदस्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत उत्कृष्ट कार्य करते हैं आपके सेवा कार्यों से समाज में सामाजिक सद्भाव और संतुलन बना रहता है आपकी गतिविधियों निरंतर उत्साह से जारी रहे यही शुभकामनाएं देता हूं क्लब सदस्यों द्वारा श्री पोरवाल और शेरानी मैडम का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
झोन चेयरपर्सन इन एम.के. जैन ने भी सभी क्लबो से आग्रह किया कि वह अपनी गतिविधियों में सेवा का भाव रखते हुए वंचितों के लिए कार्य करें। रीजन सेक्रेटरी एहतेशाम मंसूरी भी मचासीन रही।आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया । राष्ट्रगान ध्वज वंदना ला आशीष जोशी ने प्रस्तुत की सभा आरंभ एवं स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष ला जगदीश सोनी ने कहा कि इस सद्भावना यात्रा के माध्यम से रतलाम के आठो क्लब एक दूसरे के सानिध्य में काम करेंगे और अपनी गतिविधियों में निखार लाते हुए अपनी गतिविधियां संचालित करेंगे सचिव मनीष टाक ने सचिव प्रतिवेदन कोषाध्यक्ष ला बीके जोशी ने आय व्यय का ब्योरा दिया।
इस अवसर पर क्लब ने सेवा भारती द्वारा संचालित मात्र छाया परिसर को ₹5000 नगद तथा विभिन्न क्लबों को पौधारोपण के लिए ट्री गार्ड प्रदान किए गए । कार्यक्रम का संचालन पूर्व रीजन चेयर पर्सन ला दिनेश शर्मा ने किया आभार चेतन परिहार ने व्यक्त किया । अतिथियों का स्वागत सुरेश कटारिया, अशोक दख, महेश व्यास, निमिष व्यास, शरद चतुर्वेदी, कमलेश पालीवाल, कनक मूणत, दिलीप वर्मा, मनीष जोशी, कमल कटारिया, चंद्रप्रकाश भंडारी, अनिल पुरोहित आदि ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ लायन सदस्य डा सुलोचना शर्मा, झोन चेयरपर्सन अनीता झालीवाल, कुलदीप द्विवेदी, गोपाल जोशी, वीणा छाजेड, सरोज ओझा, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, मनीष गांधी, सुषमा दवे, संतोष जोशी, नीलिमा छवि सिंह, सुनील के जैन, निलेश पोरवाल, स्नेह सचदेवा, प्रशांत व्यास, दिनेश कुमार, विक्की जैन संतोष पुरोहित सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *