01 अक्टूंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ

रतलाम । अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की शुरुआत तेरापंथ के गणाधिपति श्री तुलसी गुरुदेव ने अणुव्रत के माध्यम से नैतिकता, अहिंसा का संदेश दिया । गुरुदेव के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 01 अक्टूंबर से 07 अक्टूंबर 2026 तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ तेरापंथ सभा भवन सेठजी का बाजार में मुनि श्री कोमल कुमार जी ठाणा 2 के सानिध्य में अणुव्रत गीत के साथ हुआ।इस अवसर पर विषय -अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान के साथ हुआ। अणुव्रत गीत गायन अणुव्रत अध्यक्ष अंगुर बाला मांडोत एवं मंत्री रत्ना जैन भटेवरा ने किया,इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्रावक एवं श्राविकाएं उपस्थित थे। मुनि कोमल कुमार जी ने गणाधिपति श्री तुलसी गुरुदेव के अणुव्रत के नियमों को समझाते हुए कहा कि छोटे-छोटे नियमों का जीवन में पालन करने से जीवन में अनेक कठिनाइयों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर समाजजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *