श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा संस्था संघ की गणवेश पहन कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

रतलाम। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा चलाये जा रहे हनुमान चालीसा अभियान के अंतर्गत आज 4 अक्टूबर 2022 को हनुमान रुंडी स्थित श्री रामोला मंदिर में 57 वे पाठ का आयोजन किया गया। संस्था सदस्यों ने संघ की गणवेश पहनकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमे संघ के अधिकारी द्वारा बस्ती संचलन की दिनांक ,समय ,स्थान की जानकारी दी एवं विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन के महत्व को भी बताया।
आज गणवेश पहन कर एकत्रित होने का उद्देश्य सभी सदस्यों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले जाने वाले आगामी बस्तिशः संचलन में सम्मिलित होना है। साथ ही अन्य संस्थाओं से भी संचलन में जाने के लिए संस्था द्वारा आग्रह किया गया। संस्था द्वारा प्रति मंगलवार मंदिर बदल कर अलग-अलग क्षेत्रों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।
जिसमे बड़ी संख्या में सदस्य एकत्रित होते है। मंदिर में इलेक्ट्रॉनिक घण्टी को पूर्णतः बन्द करने के लिए क्षेत्रिय रहवासियों से नियमित आरती में जाने का आग्रह किया जाता है प्रति मंगलवार सदस्यों की संख्या एवं ऊर्जा में वृद्धि हो रही है। जो अवश्य ही संस्था को अपने लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगी।