

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा वर्ष की द्वितीय पारिवारिक सभा का भव्य आयोजन मैत्री डांडिया धूम-4 के रूप मैं किया गया। संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मैत्री परिवार द्वारा मैत्री डांडिया का आयोजन किया गया द्य लगभग 90 दंपति सदस्यों द्वारा इस आयोजन मैं बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया ।
इस आयोजन की शुरूवात दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण की शानदार नवकार मंत्र प्रस्तुति के साथ की गई ।
डांडिया धूम में सामुहिक गरबा नृत्य के साथ गरबा डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई द्य ग्रुप दंपति सदस्यों द्वारा इस प्रतियोगिता के लिये चार टीमों मैत्री के शुभ कदम,मैत्री के सुपर स्टार, मैत्री सतरंगी कपल और मैत्री कल्याण ग्रुप के रुप मैं हिस्सा लिया । सभी के द्वारा शानदार प्रस्तुती के साथ ही गौ माता, लम्पी वायरस एवम ग्रुप की आगामी सम्मेद शिखर जी की यात्रा पर बहुत ही सुंदर संदेश नृत्य के माध्यम से दिए गए । अंत मैं जैन औऱ धर्मिक गीतो की धुन पर सामुहिक गरबा नृत्य मैं सभी दंपति सदस्यों द्वारा भरपूर आनंद लिया गया । इस प्रतियोगिता में मैत्री के शुभ कदम द्वारा प्रथम स्थान एवं मैत्री कल्याण ग्रुप द्वारा द्वितीय पुरस्कार जीता गया। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता के अलावा ढेरों इनाम वितरित किए गए । बेस्ट कपल अर्पित नैंसी बोहरा एवं पीयूष डिंपल नवलक्खा को चुना गया। बेस्ट फीमेल राखी गादिया एवं रूपाली नवलक्खा, बेस्ट मेल शीतल सकलेचा एवं अभिलेख खारीवाल को प्रदान किया गयाद्य इसी के साथ बेस्ट चाइल्ड अनय गांधी एवं प्रियांशी कोठारी को दिया गयाद्य बेस्ट क्यूट चाइल्ड मिहित छाजेड़ को प्रदान किया गया एवं अंत में बेस्ट फैमिली सुमित शीतल नादेचा को दिया गयाद्य सांत्वना पुरस्कार श्रुति लुनावत को दिया गया ।
संस्थापक अमित कोठारी, अध्यक्ष वैभव मेहता, सचिव तरुण डांगी, सह सचिव चंदन सेलोंत ,मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी, नीलेश मंडलेचा ,दीपक सहलोत, संजय जैन अरुण मुणत, प्रवीण पटवा ,मनोज सिंगावत, विनय वोहरा, सिद्धार्थ बोराणा ,मिलन राखेचा, मनोज अग्रवाल ,सचिन मंडोत ,अमित गंग, राहुल सकलेचा ,भावेश गादिया ,गौरव कासटीया, राहुल नवलक्खा, संदीप बोथरा, सौरव बोहरा मयंक जैन ,संदीप सकलेचा और आकाश कोठारी के द्वारा सभी सदस्यों को आगामी त्योहारों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।