श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा गौ सेवा की गई

जावरा (अभय सुराणा)। श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ संध द्वारा वरिष्ठ संध के महिला पुरूष सदस्यों ने बडी संख्या मे जीवदया सोसायटी की गौशाला पर पहुंच कर गोमाता को हरिधास खिलाकर धर्मलाभ लिया।
उक्त जानकारी देते हुँए संध के वरिष्ठ सदस्य सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि वरिष्ठ संध के उर्जावान अध्यक्ष अभय सुराणा व सचिव पुखराज पटवा ने कहा कि संस्था द्वारा मानव सेवा के साथ-साथ जीव दया का प्रकल्प निरंतर रूप से गतिमान है। अध्यक्ष अभय सुराणा का स्लोगन आओ कुछ नया करें के तहत दशहरा के अवसर पर आपने सभी से व्यक्तिगत रूप से यह भी अनुरोध किया कि अपने घर पर ही जीव दया गौ माता को रोटी एवं गुड़ खिलाकर जीव दया के कार्य में सहभागी बने और यह अपील न सिर्फ जावरा वासियों को वरन राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी प्रशंसा की गई और लोगों ने इस पुण्य कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कोचट्टा ने बताया कि गोमाता की सेवा मे निम्न सदस्य उपस्थित रहै। क्रमश: अभय सुराणा, पुखराज पटवा, सुजानमल कोचट्टा, बसन्तिलाल चपडोद, अशोक लुक्कड़ प्रकाशश्रीश्रीमाल,शान्तिलाल डांगी,रमेश जैन एडवोकेट, प्रदीप सिसोदिया, शान्तिलाल रूनवाल, जवाहर श्रीमाल,पारस औरा, सुरेश लुक्कड़ श्रीमती पुष्पा चपडोद, श्रीमती रेखा सुराणा,श्रीमती मधु लुक्कड़ श्रीमती कुसुमऔरा व श्रीमती प्रमिला जैनआदि उपस्थित रहे।