रतलाम । पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन मे लोगो को सायबर अपराधो के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी तारतम्य मे आज दिनांक 07/10/2022 को रतलाम जिला पंचायत मे सेमिनार का आयोजन किया गया । सायबर सेल के उप निरी. श्रवणसिंह भाटी, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया द्वारा जिला पंचायत के अधिकारियो व कर्मचारियो को सायबर अपराधो के प्रति जागरुकता संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई । जिला पंचायत रतलाम की कार्यपालन अधिकारी श्री मति जमुना भिडे व जिला पंचायत के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।
प्र. आर. मनमोहन शर्मा द्वारा फ्राड के विभिन्न प्रकार व उनसे बचने के तरीको के बारे मे विस्तार से समझाया । तथा आर. विपुल भावसार व मयंक व्यास ने इन्टरनेट बैंकिंग, आनलाइन पेमेन्ट गेटवे, सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स, आदि के उपयोग मे रखी जाने वाली सावधानियो के बारे मे चर्चा की ।
प्र. आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी ने फ्राड होने के बाद किस प्रकार से सहायता प्राप्त की जा सकती है व सायबर हेल्पलाईन 1930 किस प्रकार से उपयोगी है ।
हमे स्वयं व परिवार को सायबर अपरोधो से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियो को अपनाना चाहीए ।
- अपने एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर किसी को न बताएं।
- मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को किसी को न बताएं।
- मोबाइल-कंप्यूटर पर आने वाले अनचाहे लिंक को क्लीक न करें।
- एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
- ऑनलाइन खरीदी-बिक्री के समय बिना जान-पहचान के रकम का लेनदेन न करें।
- किसी अजनबी से सोशल साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर दोस्ती न करें।
- ओएलएक्स पर खरीदी बिक्री के समय एडवांस पेमेंट न करें।
- गूगल में ऑनलाइन दिखाई देने वाले संपर्क नंबर पर कॉल करके मदद न लें।
- कभी भी लॉटरी-ईनाम ईमेल का रिप्लाई न करें।
- किसी अनजान के कहने पर कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें।
- एडवांस बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार न करें।
- पेटीएम, फोनपे, गूगल पे आदि ऑनलाइन गेटवे पर रिक्वेस्ट मनी पेमेंट को कदापि स्वीकार न करें।
- फोन के माध्यम से किसी के कहने पर कोई भी एप या एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
- अपने किसी भी सोशल साइट एकाउंट जैसे फेसबुक, ईमेल आईडी आदि का पासवर्ड किसी को न दें।
- सायबर कैफे में इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग न करें।
- बैंक या पेटीएम/फोल पे में केवायसी के नाम पर मैसेज आ रहे हैं, तो यह भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका है। उन्हें रिप्लाई न करें।
- नौकरी डॉटकॉम पर मैसेज या क्लीक करने से पहले वेबसाइट की सत्यता की जांच कर लें।
- ज्यादातर खरीदी-बिक्री वाली वेबसाइट या पेमेंट के लिए फर्जी वेबसाइट व कस्टमर केयर नंबर का उपयोग किया जा रहा है। यादि कस्टमर केयर का नंबर 1800 से प्रारंभ न हो रहा, तो रिप्लाई न करें।
- विदेशी युवक फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है, स्वीकार न करें।