सहकार भारती का दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग 8 अक्टूबर से

रतलाम । सहकार भारती का दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रांतीय सम्मेलन का अभ्यास वर्ग 8 एवं 9 अक्टूबर 2022 को आयोजित हो रहा है । जिलाध्यक्ष गोपाल परमार ने बताया कि आज 8 अक्टूबर 2022 को सुमंगल गार्डन रतलाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 7 सत्र में आयोजित होगा । दिं. 8 अक्टूबर को सर्वप्रथम सदस्यों का पंजीयन किया जावेगा, तत्पश्चात करीब प्रात: 11.45 बजे ध्वजारोहण कर अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ किया जावेगा । प्रथम सत्र में सहकार भारती का परिचय एवं संगठनात्मक रचना परिचय मूल्य पर विचार । दोपहर 2.45 बजे से आयोजित द्वितीय सत्र में सहकार भारती के पदाधिकारियों का दायित्व एवं भूमिका । दोपहर 4 से 5 बजे तक आयोजित तृतीय सत्र में प्रकोष्ठ की रचना एवं प्रकोष्ठों के कार्य। सायं 5 बजे चतुर्थ सत्र में कोष कार्यालय एवं सम्पर्क प्रमुखों की भूमिका । सायं 6.15 से पंचम सत्र में सहकारी संस्थाओं का पंजीयन एवं संचालन प्रक्रिया अधिनियम के प्रावधान । सायं 7 बजे से षष्टम सत्र में अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुखों, महिलाओं प्रमुख, कत्र्तव्य बोध गठ अनुसार चर्चा की जावेगी । इसके बाद रात्री 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जावेगा ।
दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को प्रात: 6 बजे जागरण, प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक सप्तम सत्र में प्रवास योजना एवं न्युनतम कार्यक्रम सहकार भारती बिन संस्कार नहीं सहकार कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ताओं का निर्माण पर चर्चा होगी। इसके पश्चात सामूहिक भोज के आयोजन के साथ दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन होगा ।
जिलाध्यक्ष गोपाल परमार ने कहा कि दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पाचपौर, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नारायण सिंहजी, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्रसिंह सिसौदिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री देवेन्द्र शर्मा सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे ।
सहकार भारती के जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री सुनील पोरवाल, पवन शर्मा, डा्रॅ. ईश्वर बोराणा, सत्यनारायण पाटीदार, अंजननंदन उपाध्याय, रवि प्रताप सिंह सरसी, देवेन्द्र भार्गव, कीर्ति जायसवाल, मोडीराम सोलंकी, रंजीत राठौर, संजय आचार्य, भेरूलाल पोरवाल, उमा भारद्वाज, अर्चना अग्रवा, दीपाली बुचके, प्रथमा कौशिक, सरोज ओझा, महेन्द्रसिंह चौहान आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो दिवसीय अभ्यास वर्ग को सफल बनाने की अपील की है ।

Play sound