72 वर्षों से जारी नवरात्रि महोत्सव: 10 दिवसीय यज्ञ का विजयादशमी पर सामूहिक सूर्य अर्ध के साथ समापन

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा में श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में 72 वर्षों से जारी नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत 10 दिवसीय यज्ञ का विजयादशमी पर सामूहिक सूर्य अर्ध के साथ समापन हुआ । आचार्य सुभाष शर्मा ने मुख्य यजमान दुर्गेश रायका से यज्ञ की विधिवत पूजा-अर्चना कराई । मुख्य यजमान ने धृत (घी) की 108आहुति दी। गायत्री भक्त भेरूलाल सोनगरा, जगदीश राठौर पत्रकार, लक्ष्मी नारायण बारगल, किशोर शाकल्य,राजेंद्र बरसोंलिया, घनश्याम शर्मा, श्याम शर्मा, दुर्गेश रायका कन्हैयालाल राठौर,राधेश्याम सेकवाडिया, घनश्याम राठौर,विजय सिंह शक्तावत, अश्विन चौरसिया, श्रीराम पोरवाल आदि ने यज्ञ में शामिल होकर गायत्री मंत्रोचार के साथ आहुति दी। यज्ञ समापन पर श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट जावरा के पुजारी मनोहर दास बैरागी के सानिध्य में आरती की गई । यज्ञ समापन के पश्चात राजस्थान निवासी दुर्गेश रायका एवं अन्य यजमान को यज्ञ में शामिल होने की प्रेरणा देने पर किशोर श्रीधर शाकल्य का आचार्य सुभाष शर्मा एवं पत्रकार जगदीश राठौर ने राजस्थानी साफा एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया । गायत्री भक्त जगदीश राठौर के अनुसार 71 वर्ष पूर्व यज्ञ की शुरुआत त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर के महंत ब्रह्मलीन श्री मदन जी गुरु, ब्रह्मलीन गोवर्धन लाल जी मेहता,पुजारी लक्ष्मण गुरुजी, पूर्व सांसद डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जी पांडेय, मांगीलाल शर्मा शास्त्री, रामचंद्र राठौर (चक्की वाले) एवं डॉ.श्रीधर शाकल्य, अमरलाल रावल एवं नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी गायत्री भक्त लक्ष्मी शंकर तिवारी ने कराई थी ।

Play sound