जिला बैठक आयोजित, विधायक श्री मकवाना ने दिया मार्गदर्शन

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी आगामी 11 अक्टूबर को उज्जैन प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण को दीपावली की तरह मनायेगी। इस दिन घर-घर दीप लगाये जायेगे, और हर मंडल मे क्षेत्र के शिव मंदिर की सफाई आदि का एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।
पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे शुक्रवार को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के दिन प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिले मे होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने की। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल मंचासिन रहें।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने प्रधानमंत्री जी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को पूरे प्रदेश के लिए गौरवशाली निरूपित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस अवसर को उत्सव के रूप मे हर मंडल मे मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी कार्यकर्ता आमजन से हर घर पर दीपक लगाने का आव्हान् करें। इस अवसर को दीपावली की तरह मनाये।
अध्यक्षता कर रहे श्री चौधरी ने कहा कि 11 अक्टूबर का दिन पूरे जिले मे दीपावली जैसा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक-अधिक से सहभागिता का आव्हान् किया।
आरंभ मे जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बैठक का विषय बताया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, जिला महामंत्री संगीता चारेल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई भाजपा, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, धरमचन्द्र चपडोद, लालबहादुर पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, रतनलाल लाकड़, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, दिनेश धाकड़, आनन्दीलाल राठौड़, राजेन्द्र जाट, देवीलाल गुर्जर, बापु सिंह, प्रशांत अग्रवाल, राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक सहित जिला व मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।