उप प्रवर्तिनी तप चक्रेश्वरी आयम्बिल आराधिका पूज्याश्री अरुणप्रभा जी म.सा. की 9 दिवसीय ध्यान एंव मौन साधना पूर्ण, महामाँगलिक श्रवण करवाई

रतलाम । उप प्रवर्तिनी तप चक्रेश्वरी आयम्बिल आराधिका पूज्याश्री अरुणप्रभा जी म.सा. को की पिछले 42 वर्षों से लगातार उपवास एंव आयम्बिल की आराधना कर रहे है, आयम्बिल तप आराधना के प्रभाव से लब्धियों एंव सिद्धियों को प्राप्त करने वाले म.सा. नवरात्रि में लगातार 9 दिन तक मौन एंव एकांत साधना में ध्यानमग्न थे। इनबी 9 दौरान आप लगातार उपवास एंव आयम्बिल की तपस्या भी की । आपश्री की मौन एंव एकांत साधना की पूर्णाहुति दिनाँक 05 अक्टूबर को हुई । इसी दिन मसा ने नीमचौक स्थानक पर खचाखच भरे स्थानक में अपार जनसमूह को महामंगलकारी मनोरथ/मनोकामना पूर्ण करने वाली महामांगलिक श्रवण करवाई।
इस अवसर पर सुरेश कटारिया (अध्यक्ष), जयंतीलाल डाँगी (महामन्त्री), अमृत कटारिया (कोषाध्यक्ष), संघरत्न इंदरमल जैन, महेंद्र बोथरा, प्रेम कुमार जैन, ललित पटवा, मणिलाल गादिया, गुनवंत मॉलवी, विजय कटारिया, विनोद बाफना, अजय खमेसरा, रितेश मूणत, पंकज पटवा एंव बाहरगांव से भी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Play sound