
रतलाम । दशहरा महोत्सव के अन्तर्गत भगवान श्री राम की रथ यात्रा एव माताजी की सवारी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कालिका माता सेवा मण्डल द्वारा निकाली गई । जो कि कालिका माता मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंची और रावण का दहन किया गया । इस अवसर पर सिंधी समाज की राष्ट्रीय संस्था सिन्धु सेना के नेेतृत्व में श्री कालिका माता सेवा मण्डल के अध्यक्ष श्री राजाराम मोतियानी का शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया । इससे पूर्व भगवान श्री राम की रथ यात्रा में भगवान श्री राम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया । शहर अध्यक्ष रमेश चोथयानी ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्टी पूरणमल अग्रवाल, हरिश बिंदल, गणपतलाल शर्मा, राजेश शर्मा सहित सभी अतिथियों का भी स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सिंधु सेना के प्रदेश महामंत्री श्री हाशु कल्याणी, संरक्षक नरेन्द्र मेधानी एवं चन्द्रप्रकाश आवतानी, जिलाध्यक्ष चंदन मोतियानी, शहर अध्यक्ष रमेश चोथयानी, उपाध्यक्ष सुनील मोत्यानी, सचिव सुमित कुकरेजा, प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, राजेश जेठानी, अनिल मंगलानी, हीरा भागवानी, गिरिश वाधवानी, संजय मोतियानी, पंकज, चिराग अंतरानी आदि उपस्थित थे।