अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा में हुई दो पदाधिकारीयों की घोषणा

पूर्णिमा देवेंद्र राठौर बनी प्रदेश संगठन मंत्री एंव पूनम ठाकुर प्रदेश महामंत्री

रतलाम/उज्जैन 08 अक्टूबर । अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा मध्यप्रदेश में नियुक्तियों का दौरा जारी आज इस क्रम में दो पदाधिकारीयों की घोषण की गई एक को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया है तो दूसरे को प्रदेश महामंत्री दायित्व सौंपा गया है ।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी, मध्य प्रदेश प्रभारी प्रमोद शर्मा और अखिल भारत हिंदू महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति राय की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष समाज सेवी नीलू वर्मा के द्वारा आज दिनांक को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व श्रीमती पूर्णिमा देवेंद्र राठौर को व प्रदेश महामंत्री का दायित्व श्रीमती पूनम ठाकुर को सौंपा जाता है।
आज दिनांक से आप महिलाओं को संगठन से जोड़ने और नारी शक्ति को बढ़ाने और नारियों को न्याय हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे यह आशा है।
इस अवसर पर बधाईकर्ता में— युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी, युवा महासचिव अंकित पांचाल, पत्रकार भरत शर्मा,प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, रतलाम जिला अध्यक्ष नवीन सिंह राठौर और महिला महासभा की श्वेता चोपड़ा, प्रतिभा लोदवाल, सुनीता साहू, ललिता चौहान, नेहा तिवारी इत्यादि संगठन की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Play sound