मंदसौर 8 अक्टूबर 2022 । जिस लक्ष्य को लेकर महापुरुषों ने मानव उत्थान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया मानवता के पूजनीय बने उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने बौहरा मुस्लिम द्वारा आयोजित ईद मिलादुन्नबी समारोह को संबोधित करते कहा कि प्रेम, सद्भाव, अहिंसा के विचारों को जन-जन में पहुंचा कर आत्मसात करने वाला सच्चा भक्त है।
उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म फिरका परस्ती नफरत हिंसा करने की वकालत नहीं करता है मानव मानव के बीच मधुरता के संबंध मजबूत करना ही धर्म पालन करने के समान है।
मुनि कमलेश ने बताया कि मोहब्बत ही खुदा है वही धर्म है वही इबादत है वही जन्नत है मनों में ऐसे पवित्र भाव का संचार होता है भगवान और खुदा के नजदीक होता है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि खुदा कहूं या भगवान कहो नाम अलग हो सकते हैं स्वरूप एक ही है जो अलग मांगता है वह मार्ग से भटक जाता है राम और रहीम के नाम पर स्वार्थ की रोटी से कने वाले नास्तिक से ज्यादा खतरनाक है।
अमिल साहिब शेख जूजर सेक्रेटरी मुल्लाह कुतुबुद्दीन बारूद वाला शेख सैफुद्दीन शेख अली असगर डॉ मजहर हुसैन सभी ने मुनि कमलेश का इस्तकबाल किया बौहरा मुस्लिम बैंड ने सलामी दी देश की एकता और अखंडता की सब ने शपथ ली अखिल भारतीय जैन युवा के विचार में से नई दिल्ली की ओर से बौहरा मुस्लिम समाज को बधाई प्रदान की।