लायंस क्लब समर्पण रतलाम द्वारा ग्राम लेटा में विशाल रक्तदान तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

रतलाम । रक्तदान वैसे तो कहीं भी किसी भी क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं का श्रेष्ठतम दान है इसके माध्यम से कई जिंदगियों को नवजीवन प्रदान किया जा सकता है वर्तमान दौर में जीवन के सामने कई कठिनाइयां और चुनौतियां वहां रक्तदान मानवी जीवन को सुरक्षा प्रदान कर सकता है और ग्रामीण क्षेत्र में तो इसकी अहम भूमिका है अत्यंत आवश्यकता है । रक्तदान की जागरूकता और इसकी महत्ता दोनों की लायंस क्लब समर्पण ने ग्रामीण लोगों को इसके लिए प्रेरित कर अत्यंत प्रेरणादायक गतिविधि संपन्न करवाई है।
उक्त विचार लायंस क्लब समर्पण रतलाम द्वारा ग्राम लेटा में विशाल रक्तदान तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनों तथा लायंस क्लब के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारा लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है और ग्रामीण क्षेत्र को हमें प्राथमिकता देना चाहिए । रीजन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड़ ने कहा कि तब रतलाम जिले में सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं में लायंस क्लब का अपना अलग स्थान है । विशेषकर महिला क्लब अपनी गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए कर मानव धर्म का पालन कर रही है । झोन चेयर पर्सन प्रेमलता दवे, बीके जोशी, प्रोजेक्ट चेयरमेन डॉ. सुलोचना शर्मा एवं प्रीति सोलंकी ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किए । स्वागत भाषण अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने दिया
पंचायत भवन में आयोजित उक्त शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लेते हुए अपनी बीमारियों के बारे में चिकित्सकों से परामर्श लिया । शिविर में डॉ. श्री राम पंवार जावरा नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की थी । शिविर में कोषाध्यक्ष वर्षा सारस्वत, भारती उपाध्याय, अनीता गुप्ता दीक्षित मैडम, मूबीना गौरी, कुसुम चाहर और गजेंद्र सिंह चाहर, लायंस क्लब मैन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित, दिनेश शर्मा, नीरज सिरोलिया, रवि बोथरा, संदीप निगम, महेश व्यास, सुनील के जैन, आलोक गांधी आदि उपस्थित थे । शिविर में लगभग 50 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया । शिविर का संचालन प्रीति सोलंकी ने किया एवं आभार अनिता गुप्ता ने व्यक्त किया ।