

रतलाम। रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यास्मिन शेरानी एवं झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल की सद्भावना यात्रा, लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा होटल श्री पैलेस में संपन्न कराई गई । सर्वप्रथम अतिथियों को क्लब सदस्यों द्वारा मंचासीन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा लायन वाद के जनक लायन मेल्विन जोन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना लायन अर्चना अग्रवाल द्वारा की गई । रीजन एवं झोन चेयरपर्सन का सम्मान क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया एवं क्लब द्वारा कराई जाने वाली आगामी गतिविधियों के बारे में बताया गया । लायन्स क्लबो द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच कराई जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी सदन को अवगत करवाया। सचिव प्रतिवेदन लायन कुसुम चाहर द्वारा दिया गया। कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन लायन नीलम राठौड द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कुछ गतिविधियां भी संपन्न कराई गई। एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़ द्वारा 250 कॉपियां स्कूल के बच्चों के लिए दी गई। पर्यावरण के अंतर्गत, लायन के मोनो वाली सौ थैलियां ,विभिन्न दुकानदारों को बांटने हेतु दी गई ।लायन प्रेम पिरोदिया द्वारा दो वाटर कूलर ,ग्राम नगरा एवं शिवपुर, विद्यालयों में लगाने हेतु दिए गए। रीजन चेयरपर्सन लायन यास्मीन शेरानी द्वारा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हुए, एक जरूरतमंद बच्चे की फीस बनने हेतु राशि रुपए डेढ़ लाख रु .दिए गए ।अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह द्वारा मातृ छाया संस्थान में जीरो से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए कुछ धनराशि दी गई। आज के कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल जी द्वारा अपने उद्बोधन में सदस्यता वृद्धि पर जोर दिया गया एवं डी एल एल आई प्रशिक्षण लेने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया ।
मुख्य अतिथि एवं रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यास्मिन शेरानी द्वारा अपने उद्बोधन में क्लब गतिविधियों की तारीफ की गई । क्लब को किस तरह से कार्य करना चाहिए इस हेतु मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम में लायन कुसुम चाहर को तेजस्वी सेवा भारत की संस्था में, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। लायन स्वाति सोलंकी को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान मिलने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन सविता तिवारी द्वारा किया गया। आभार लायन रीता दीक्षित द्वारा माना गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों से पधारे पदाधिकारी गण, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। झोन चेयरपर्सन लायन कुलदीप द्विवेदी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एमजेएफ ला.वीणा छाजेड़, एमजेएफ ला. रेणु व्यास, ला. प्रेम पिरोदिया, ला.प्रेमलता दवे ,ला. अर्चना अग्रवाल, ला. श्वेता विचुरकर ,ला. रवि बोथरा, ला.दिनेश शर्मा, ला. विक्रम सिसोदिया, ला.आर एन सिलावट, ला. नीरज सुरोलिया, ला. निलेश पोरवाल, ला.सुनील जैन ,ला. जगदीश चंद्र सोनी, ला. संतोष जोशी, ला. आरती दीक्षित, ला.कोमल पोरवाल ,ला. शुभांगी जोशी, ला.भारती उपाध्याय ,ला. अनिता कंवर ,ला.रीता दीक्षित, ला. सुनीता साखी ,ला. कविता व्यास ,ला. किरण ओझा ,ला. विनीता नागोरिया ,ला. लीना अग्रवाल, ला. नीता अग्रवाल, ला. हाजरा शेख, ला. स्वाति सोलंकी एवं बड़ी मात्रा में अन्य सदस्य उपस्थित थे ।