छात्र-छात्राओं ने बनाए मिटी के गणेश का आज विधि विधान से विसर्जन किया

रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास रतलाम में छात्र छात्राओं ने मिट्टी के गणेश बनाए थे आज अनंत चतुर्दशी पर विधि विधान से विसर्जन किया गया ओर पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने बताया कि भगवान गणेश की स्थापना के बाद से नियमित पूजा अर्चना की जाती रही और आज विधि विधान से विसर्जन विद्यालय घोसवास में विसर्जन किया गया श्री मति ललिता कदम ने बताया कि विद्यालय में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ओर नई पीढ़ी को महापुरुषों की एवं त्यौहार की जानकारी हो इस कारण सभी त्यौहार मनाए जाते हैं । इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अगले वर्ष जल्दी आने का आव्हान किया । इस अवसर इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *