रतलाम । वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद बलराम भट्ट की उपस्थिति में वाल्मीकि जयंती पर दरोगा तरुण राठौर एवं सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया इस अवसर पर स्त्री पुरुष दोनों वर्ग के सफाई कर्मी उपस्थित रहे ।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाता है डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा पूरे हफ्ते भर के प्रोजेक्ट की थिम पूरे क्लब में भेज दी जाती है जिसके तहत प्रतिदिन सेवा कार्य किया जाता है इसी तारतम्य में लायंस क्लब रतलाम अभिमा द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां की गई क्लब अध्यक्ष प्रथमा कौशिक ने बताया कि सेवा की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की सर्वप्रथम मानव सेवा समिति में रक्तदान ,वृद्धाश्रम में भोजन,कन्या भोजन, सीनियर सिटीजन सम्मान शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षा सहायता गरबारास, पर्यावरण पर जागरूकता का संदेश देकर कपड़े की थैलियां राम मंदिर सब्जी मंडी में वितरित की नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर मधुमेह परीक्षण ,ENT परीक्षण, मोतियाबिंद परीक्षण दिव्यांग सेवा आदि अनेक कार्य किए जिसमें क्लब के पदाधिकारी सुनीता पाठक कविता जैन कौशल्या त्रिवेदी शशि संघवी उमा वर्मा इंदु उपाध्याय ऊषा दुबे भारती राहोरी मोना शर्मा राधा जोशी , विष्णु बाला शर्मा सीमा सुरोलिया आदि उपस्थित रहे।