प्रधानमंत्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेगें

  • लेकिन महाकाल मन्दिर के आसपास बन चुका है मांस उद्योग
  • स्वर्णिम भारत मंच ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि महाकाल क्षेत्र में मांस मदिरा विक्रय पूर्णतः बंद करवाए

उज्जैन । 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगें। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार सहित पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। पूरा शहर सजाया जा रहा है। देशभर इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। यूं तो बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन महाकाल लोक ही है लेकिन इस नवनिर्माण को महाकाल लोक का नाम दिया गया है। महाकाल लोक के बिल्कुल करीब मांस का बहुत बड़ा उद्योग है। जहां कई घरों में जानवरों को काटकर मांस का विक्रय किया जाता है। स्वर्णिम भारत मंच के संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि यूं तो उज्जैन पवित्र नगरी घोषित हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद महाकाल क्षेत्र में मांस मटन बिक रहा है। स्वर्णिम भारत मंच ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की महाकाल क्षेत्र में मांस मदिरा विक्रय बंद करवा दिया जाए।
ब्राह्मिल संत प्रतिराम स्नेही की आत्मा को शांति दे पाएंगे शिवराज …….
पवित्र नगरी से कत्लखानों व मांस मदिरा की दूकानों को हटाने के लिये ब्रह्मलीन संत प्रतिराम रामस्नेही जी ने अपने प्राण त्याग दिए परन्तु सरकार ने उनके बलिदान को याद नही रखा । 24 फरवरी 2004 में संत के आंदोलन के कारण नगर निगम ने एक ठहराव प्रस्ताव सदन में महाकाल परिक्षेत्र 2 किमी से कत्लखाने व मांस मदिरा हटाने का पास कर भोपाल शासन को भेजा था उसके उपरांत 31 अक्टूम्बर 2005 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ जिसमें सात नगरी में उज्जैन को भी पवित्र घोषित की गई परन्तु उज्जैन का दायरा 2 किमी की बजाय 200 मीटर कर दिया । इससे संत प्रतितराम जी की आत्मा आज भी भटक रही है । क्या शिवराज सिंह एक आत्मा को शांति दे पाएंगे ।
आज से लोकार्पण तक सम्पूर्ण नगर में कत्लखाने बन्द कराए आयुक्त …
स्वर्णिम भारत मंच ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि महाकाल लोक के पास से मांस उद्योग बन्द करने के लिए आज से लोकार्पण तक सम्पूर्ण शहर में मांस मदिरा के विक्रय पर रोक लगाए।

Play sound