नौ दिवसीय नवपद आयंबिल ओलीजी तपाराधना में 101 से भी अधिक आराधकों ने किया कठोर तप

  • नौ दिन 7 श्राविकाओं ने केवल उड़द वर्ण की खाद्य सामग्री ग्रहण की
  • समारोह आयोजित कर ट्रस्ट बोर्ड ने किया आयंबिल आराधकों का बहुमान

रतलाम। नौ दिवसीय एक वरण (पदार्थ) की नवपद आयंबिल ओलीजी तपाराधना का आयोजन उत्साहपूर्वक पूर्ण हुआ। इस तप आराधना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी बड़ी संख्या में आराधकों ने शामिल होकर आराधना करने का लाभ लिया। गौरतलब बात यह हैं कि रसेंद्रिय पर नियंत्रण करने वाला ही यह तप आराधना कर सकता हैं। रतलाम शहर में इस आराधना पर्व पर श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड के तत्वावधान में आयंबिल शाला धनजी भाई के नोहरे में आयोजित ओलीजी आराधना पर्व के अंतर्गत 101 से भी अधिक आराधकों ने उत्साहपूर्वक ओलीजी की आराधना की।
प्रतिदिन केवल एक एक वर्ण की निर्धारित खाद्य सामग्री ग्रहण की
नवकार महामंत्र के पांच पदों का वर्ण क्रमशः सफेद, लाल, पीला, हरा व काला होता है। इन्ही रंगों को दृष्टिगत रखते हुए इस नौ दिवसीय नवपद आयंबिल ओलीजी तपाराधना में नवकार महामंत्र के पद के वर्ण (रंग) अनुसार आराधना के पहले दिन चांवल, दूसरे दिन गेहूं, तीसरे दिन चना, चौथे दिन मूंग, पांचवे दिन उड़द एवं शेष 4 दिन चांवल से निर्मित अर्थात प्रतिदिन निर्धारित केवल एक ही अन्न से निर्मित (घी, तेल, दूध, दही, गुड़, शकर, नमक, मिर्च, मसाला, हरी, सचित आदि रहित) मात्र उबला व सीका भोजन एक ही बैठक पर ग्रहण कर आयंबिल किया।
नौ दिन 7 श्राविकाओं ने केवल उड़द वर्ण की खाद्य सामग्री ग्रहण की
वहीं शारदा बेन घोटा, सुनीता मूणत, सीमा गांधी, कविता कटारिया, सपना पिरोदिया, मधु बेन मूणत, शीतल भरगट ने नौ दिनों तक एक मात्र उड़द वर्ण से आयंबिल ओलीजी का अनुमोदनीय तप किया।
आयंबिल करवाने का लाभ लिया
श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड आयंबिल शाला धनजी भई का नोहरे के तत्वावधान में आयोजित इस आयंबिल आराधना को करवाने का लाभ शारदाबेन पारसमल घोटा परिवार ने लिया।
सराहनीय सेवा ने मन जीत लिया
आयंबिल भोजन व्यवस्था में बबीता चौपड़ा का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं इस पर्व पर पूरे नौ दिनों तक अमूल्य समय निकालकर पारणा समिति संयोजक प्रकाशचंद्र नांदेचा एवं समिति के सदस्य निर्मल गोखरू, शांतिलाल मूणत, ललित मूणत, आयुष सियाल, समता चौरड़िया, प्रतिभा मूणत, सुनीता मूणत, सीमा मूणत के अलावा सेवाभावी लोकेश मेहता, विकास पितलिया, राजेश सुराणा आदि की विशेष सेवा सराहनीय एवं अनुकरणीय रही। जिनकी ट्रस्ट बोर्ड एवं संघ ने खूब प्रशंसा कर साधुवाद दिया।
आयंबिल तपाराधकों का किया बहुमान
अंतिम दिवस ट्रस्ट बोर्ड की ओर से ट्रस्टी गण प्रकाश मूणत, बाबूलाल सेठिया, कांतिलाल छाजेड़, विनोद भंडारी एवं सचिव महेंद्र चाणोंदिया के विशेष आतिथ्य एवं सानिध्य में तप आराधकों का बहुमान समारोह आयोजित किया गया। सर्व प्रथम नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप कर स्तवन की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड की ओर से आयंबिल आराधकों के तप की अनुमोदना एवं बहुमान कर भेंट दी गई।

Play sound