सर्व ब्राह्मण महासभा महिला ने करवाया महिलाओं का करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन

रतलाम। आजसूरज हॉल स्थित भवन पर सर्व ब्राह्मण महिला महासभा एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा करवा चौथ का उद्यापन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक ने बतलाया की 13 महिलाओं द्वारा सामूहिक उद्यापन किया। जिसमें कलश के साथ समस्त सुहाग की सामग्री सुहागिनों को दी गई साथ ही ड्रेस कोड प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने लाल रंग की चुनरी पहन रखी थी। जिसमें श्रीमती शोभा अरुण पुरोहित निर्णायक एवं श्रीमती सविता तिवारी व श्रीमती उषा दुबे ने महिलाओं को चयनित कर प्रथम स्थान सोनल पाठक, द्वित्तीय सीमा सुरोलिया, तृतीय प्रेमलता शर्मा एवं प्रोत्साहन पुरस्कार मोना शर्मा को दिया गया।उद्यापन में चयनित महिलाओं को लायंस क्लबर रतलाम अभिमा द्वारा दिया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा अरुण पुरोहित रही। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुनीता पाठक ने सम्मान किया गया और कार्यक्रम में लगभग ३५० महिलाओं ने प्रसादी ग्रहण करें। इससे पूर्व 13 उद्यापन करने वाली महिलाओं को पंडितों द्वारा पूजन अर्चन करवाया गया तथा चंद्रमा का पूजन कर अर्ध भी सभी महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए दिया गया।

Play sound