रतलाम । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा की गई घोषणा अनुसार अब 80 फीट रोड लाड़ली लक्ष्मी पथ व हनुमान ताल उद्यान लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के नाम से जाना जायेगा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की सफलता को देखते हुए लोगो की जुबान पर इस योजना को बनाए रखने के लिये के लिये सरकार द्वारा प्रदेश के 52 जिलों की एक-एक आदर्श सड़क लाड़ली लक्ष्मी पथ व एक-एक उद्यान का नाम लाड़ली लक्ष्मी वाटिका किये जाने के निर्णय के तहत नगर की आदर्श सड़क 80 फीट रोड़ का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ व हनुमान ताल उद्यान का नाम लाड़ली लक्ष्मी वाटिका किया गया है।