राज्य पेंशनर्स लंबित मांगों को लेकर जिला एवं तहसील मुख्यालय पर 17 अक्टूबर को सौपेंगे ज्ञापन

रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल के प्रांतीय आव्हान पर राज्य के समस्त उपेक्षित पेंशनर्स न्यायोचित लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री म.प्र. शासन को जिला एवं तहसीलों मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन देंगे।
पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम की बैठक में अध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ेन प्रांतीय परिपत्र के संदर्भ में बताया कि मुख्यमंत्री म.प्र. राज्य पेंशनरों के हक का अधिकारों का हनन कर रही है, उन्हें आर्थिक बदहाली की ओर धकेल रही है। औचित्यहीन म.प्र. छत्तीसगढ़ की धारा 49 का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री पेंशनरों के साथ कुठाराघात कर रही है।
बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि जिले में 17 अक्टूबर को राज्य पेंशनर्स ओल्ड कलेक्टोरेट गुलाब उद्यान पर 11.30 बजे उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही तहसील स्तर पर पेंशनर्स निर्धारित स्थान पर एकत्र होकर एसडीएम या तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन देंगे।
पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भट्ट, प्रवक्ता प्रमोद व्होरा, तहसील अध्यक्ष हरिश ंिबदल, श्याम सुंदर भाटी, सचिव एम.एल. नगावत ने पेंशनर्स को आव्हान करते हुए प्रदर्शन- ज्ञापन आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पेंशनर लक्ष्मीकांत कायस्थ का संगठन द्वारा स्वागत किया। श्याम सुंदर भाटी ने अपनी सुंदर रचना की प्रस्तुति दी। सतीशचंद्र दय्या, पी.डी. वैष्णव, जितेन्द्र सिंह भूरिया, एफ.एम. मंसूरी, निर्मला नलवड़े, अनिता राठौर, चंद्रकला व्यास, निर्मला वैष्णव, गीता राठौर, आशा श्रीवास्तव, शिव प्रकाश शर्मा, मोहम्मद अनवर, कृष्ण गोपाल आचार्य, प्रेम बेनावत, एस.एन. जोशी, मूलचंद आर्य, गजेन्द्रसिंंह राठौर, महेश राठौर, विष्णु कुमार सैनी, कांतिलाल दय्या बैठक में उपस्थित थे।

Play sound