कमलनाथ से मुलाक़ात कर बताई किसानों, बेरोजगारों की समस्याएँ

जावरा (अभय सुराणा) । युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाक़ात कर उन्हें विधानसभा क्षेत्र से लेकर किसानों, बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से भी रूबरू करवाया गया।
जानकारी देते हुए एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राहुल शर्मा ने बताया कि गत दिवस युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी के साथ युवा कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुँचा , जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाक़ात करते हुए बताया गया कि किस प्रकार युवा कांग्रेस एवं साथी शहर से गाँव तक पहुँचकर पार्टी को मज़बूत करने में जुटे हुए है।इसके साथ ही बताया गया कि कमलनाथ शासन में जावरा विधानसभा क्षेत्र में घोषित गारमेंट पार्क से लेकर अन्य योजनाएँ किस प्रकार अटकी हुई है। इसके साथ ही किसानों को फसल के उचित दाम न मिलने और बारिश से नुक़सान तथा युवाओं के लिए क्षेत्र में कोई बड़ा रोज़गार अवसर न होने के मुद्दे से भी अवगत कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर सरकार से सवाल करेंगे और कांग्रेस शासन आते ही जावरा को विभिन्न सौग़ातें देंगे। इस अवसर पर श्री कमलनाथ को महांकाल की तस्वीर भी भेंट की गई।
प्रतिनिधि मंडल में श्री ललवानी के साथ , एनएसयूआई महासचिव राहुल शर्मा,नगर पालिका चेयरमेन प्रतिनिधि अनिस कल्याने, युवा कांग्रेस नेता जीवन धनगर, नागेश्वर पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Play sound