रतलाम। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम में चातुर्मास हेतु विराजित तप चक्रेश्वरी उप प्रवर्तिनी पूज्याश्री अरुणप्रभा जी म.सा. की 42वीं दिक्षा जयन्ती पर रनिंग कमला ट्राफी प्रश्न मंच प्रथम वर्ष का शुभारम्भ नीमचौक स्थानक पर किया गया।
प्रश्न मंच के मुख्य आधार स्तंभ सागरबाई शांतिलाल कटारिया परिवार, आधार स्तंभ मोहनबाई, मांगीलाल कटारिया परिवार, मोतीलाल रमणिकलाल, मायादेवी परिवार, कमलादेवी, बसंतीलाल पटवा परिवार रहे जो आजीवन प्रतिवर्ष पूज्याश्री अरुणप्रभा म.सा. के द्वारा आयोजित कमला ट्राफी प्रश्नमंच कार्यक्रम में सहयोगी रहेंगे।
प्रश्नमंच के उद्धाटनकर्ता संघरत्न इंदरमल जैन और अध्यक्षता महेंद्र बोथरा ने की। प्रश्न मंच के अन्य सहयोगी बाबूलाल बरबोटा परिवार एंव कमल कटकानी परिवार रहे।
संघ अध्यक्ष सुरेश कटारिया एंव महामन्त्री जयंतीलाल डाँगी ने बताया की प्रश्न मंच में 30 टीमों ने सहभागिता की। पूज्याश्री अरुणप्रभाजी, गुरु कीर्तिजी, गुरुनिधि जी एंव अरूणकीर्ति जी म.सा. ने विभिन्न आगम आधारित एंव सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, रोचक और कड़े मुकाबले में अपनी ज्ञान पढ़ाई और त्वरित निर्णय क्षमता के बल पर पिंकी पटवा, ऋतू बाफना एंव प्रीति बोथरा की टीम ने प्रथम स्थान, जावरा से आई टीम सदस्य सुशीला चौरड़िया, अंकिता चौरड़िया एंव प्रियंका जैन ने द्वितीय स्थान एंव राखी गाँधी, ऋतु कटारिया एंव छाया मुरार
ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विभिन्न प्रायोजकों द्वारा आकर्षक पुरस्कार एंव ट्राफी प्रदान की गई।