शैक्षणिक संस्थाओ मे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को नशे से दुर रहने हेतु प्रेरित किया


रतलाम । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्यवाही जारी है । प्रशासन द्वारा जिले भर मे आपराधिक मामलो मे संलिप्त तत्वो की गतिविधीयो पर कढी नजर रखी जा रही है एवं उन पर कढी कार्यवाही की जा रही है । जिले के सभी थानो द्वारा नशा करके वाहन चलाने वालो, सार्वजनिक स्थानो पर नशा/धुम्रपान करने वालो, पर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। ढाबो/होटलो की आड मे अवैध रुप से नशा कराने वाले के ठिकानो पर दबीश दी जा रही है ।
शैक्षणिक संस्थाओ मे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को नशे से दुर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। नुक्कड सभाओ के माध्यम से लोगो को नशे के दुष्परिणामो से अवगत करवाने हेतु जन संवाद लिए जा रहे है।
दिनांक 16-10-2022 को रतलाम जिले मे निम्नासार कार्यवाही की गई ।
- कच्ची शराब निर्माण के ठिकानों पर दबीश देते कुल 17 प्रकरणों मे 108 लीटर अवैध शराब जप्त की गई । अवैध शराब एवं शराब माफिया के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान कुल 17 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है ।
- अवैद्य मादक पदार्थ व अवैद्य शराब से संबंधित संदीग्ध गतिविधीयो मे संलिप्त 08 ढाबो व होटलो के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया
- सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कुल 43 चालानी कार्यवाही कोटपा एक्ट के अन्तर्गत की गई ।
- नशा करके वाहन चलाने वालो के विरूद्ध भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
- सार्वजनिक स्थलो पर शराब पीने वाले 09 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
- जिले भर मे 96 ढाबे, लाज, धर्मशाला चेक किये व अवैद्य मादक पदार्थो का नशा कराने वाले अवैद्य शराब पीने / पिलाने वालो 127 स्थानो को चेक किया
- लोगों व स्कुली बच्चो को नशा मुक्त अभियान के तहत शराब व नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी और नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया गया जिले भर मे 44 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
रतलाम पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थ विक्रेताओं तथा अवैध रूप से हुक्काबार चलाने व शराबखोरी कराने वाले ढाबों व होटलों पर, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों तथा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।