

रतलाम । भारत के यशस्वी गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी की अध्यक्षता में दिनांक 16.10.2022 को दोपहर 12ः00 बजे हिंदी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम की पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के काॅलेज कान्फ्रेंस हॉल तथा समस्त लेक्चर थियेटर(LT 01,LT 02,LT 03,LT.04) में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
उक्त कार्यक्रम डीन डाॅ. जितेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता तथा गणमान्य विशेष अतिथियों क्रमशः श्रीमती जमुना भिड़े(सी.ई.ओ. जिला पंचायत), श्री अभिषेक गहलोत(अपर कलेक्टर), तथा जिला शिक्षा अधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में अध्ययनरत 475 मेडिकल स्टूडेंट, 530 जिले में अध्ययनरत 11वीं तथा 12वीं के छात्र छात्रा, कार्यरत 96 चिकित्सा शिक्षक व फैकल्टी, 125 नर्सिंग पैरामेडिकल एवं लिपिकीय संवर्ग तथा 25 विशेष आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति के साथ संयुक्त रूप से 1200 से अधिक लोगों द्वारा उक्त कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में भी संचालित होने से विद्यार्थी खासा उत्साहित दिखाई दिये।