रतलाम । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले यही शासन का प्रयास है । इसी के अनुरुप सरकार कार्य कर रही ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे । उक्त बात पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्थ घुमक्कड़ जनजाति कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने आल इंडिया जैन माईनारिटी फेडरेशन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी के निवास पर आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में कही । श्री भंडारी ने जैन समाज को अल्पसंख्यक योजनाओं में आ रही समस्याओं से अवगत कराया व समाज की जैन पाठशालाओं में शिक्षकों को सरकार द्वारा तनख्वाह , पाठशालाओं को आधुनिक शिक्षा , कम्प्यूटर शिक्षा हेतु शासन से विशेष सहयोग की मांग करते हुए शिक्षण संस्थाओं में स्कालरशिप में आ रही समस्याओं से मंत्री श्री पटेल को अवगत कराया । मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जैन समाज भी शासन की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले । साथ ही बताई गई समस्याओं का समाधान करने क ा आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,महापौर प्रहलाद पटेल, ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, भी उपस्थित थे । कार्यक्रम के आरंभ में सौरभ भंडारी , योगेन्द्र रुनवाल , संतोष चाणोदिया, निर्मल भंडारी, लोकेश ओस्तवाल, कमलेश भंडारी, अभिषेक लोढ़ा, मिलिन गांधी, विनय लोढ़ा, पकंज चाणोदिया , राजेश खाबिया, पंकज राठौर , राजेश मेहता मिर्ची) , संदीप छाजेड़ ,प्रमोद भंडारी , इन्दरमल जैन, हेमंत मूणत, निलेश गांधी,सुनिल जैन, उमरावमल मूणत, राजेन्द्र लुणावत ,अजय जैन, निलेश पोलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत शाल एवं श्री फल देकर किया ।
जनप्रतिनिधि के रुप में जीतकर आए एसआईसी सदस्य दिलीप गांधी ,अक्षय संघवी, धर्मेन्द्र रांका के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद धर्मेन्द्र व्यास का भी बहुमान किया गया । कार्यक्रम में हेमंत भंडारी, सचिन जैन, निलेष जैन , चहित नाहर , पुष्प कोठारी, प्रवंजन भंडारी,विकास पितलिया , मेहर भंडारी ,हीरालाल अमृतलाल पाटीदार एंव जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।