रतलाम । अखिल भारत युवा हिन्दू महासभा द्वारा रतलाम जिलें में नियुक्तियों का दौरा जारी आज इस क्रम में तीन पदाधिकारीयों की घोषण की गई एक को जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है तो दूसरे को जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी भी बनाया गया है
अखिल भारत युवा हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन पंडित व अखिल भारत युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी और युवा महासचिव अंकित पांचाल की अनुशंसा पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन सिंह राठौर ने तीन नामों की घोषणा की है ।
जिसमें में जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पुष्पेंद्र पाण्डेय और जिला महामंत्री नरेंद्र भारती गोस्वामी तथा मीडिया प्रभारी नाहर सिंह पंवार को दायित्व सौपा ।
आज दिनांक से आप जिलें में युवाओं को संगठन से जोड़ने और को बढ़ाने और न्याय हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे यह आशा है।
इस अवसर पर बधाईकर्ता में— युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी, युवा महासचिव अंकित पांचाल,रतलाम जिला अध्यक्ष नवीन सिंह राठौर इत्यादि संगठन की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी भरत शर्मा ने दी।