भाजपा की जिला बैठक का आयोजन 19 अक्टूबर को

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी की एक आवश्यक कामकाजी बैठक 19 अक्टूबर दोपहर 3 बजे पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे आयोजित की गई है। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया के अनुसार बैठक मे मुख्य रूप से 22 अक्टूबर को होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेश कार्यक्रम की तैयारीयों पर चर्चा की जायेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् प्रदेश स्तर पर वृहद कार्यक्रम रखा गया है। इसमे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सतना से करीब साढ़े चार लाख हितग्राहीयों को वर्चुअल गृह प्रवेश करायेंगे। जिला बैठक मे इस कार्यक्रम के साथ पार्टी के अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार कर निर्णय लिये जायेेगें।

Play sound